BSP की मुखिया मायावती ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती (Mayawati) ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है | मायावती ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और लिखा - कांग्रेस पार्टी ने पहले राजस्थान में बीएसपी विधायकों को तोड़ा और अब मूवमेन्ट को अघात पहुंचाने के लिए वहां वरिष्ठ लोगों पर हमला करवा रही है जो अति-निन्दनीय व शर्मनाक है | कांग्रेस अम्बेडकरवादी मूवमेन्ट के खिलाफ काफी गलत परम्परा डाल रही है जिसका जैसे को तैसा जवाब लोग दे सकते हैं | मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में कांग्रेस को चेतावनी देते हुए लिखा - अतः कांग्रेस पार्टी को अपनी ऐसी घिनौनी हरकतों से बाज़ आ जाना चाहिए | बीते महीने भी उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए कांग्रेस को चेताया था | उन्होंने ट्वीट किया था कि कांग्रेस पार्टी की दोग़ली नीति की वजह से ही देश में साम्प्रदायिक ताकतें मजबूत हो रही है क्योंकि कांग्रेस पार्टी साम्प्रदायिक ताकतों को कमजोर करने के बजाय, इसके विरुद्ध आवाज उठाने वाली ताकतों को ही कमजोर करने में लगी है | जनता सावधान रहे | गौरतलब है कि पिछले महीने सितंबर के मध्य में राजस्थान में बहुजन समाजवादी पार्टी के सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे | तब मायावती ने ये ट्वीट किया था |
2. अतः कांग्रेस पार्टी को अपनी ऐसी घिनौनी हरकतों से बाज़ आ जाना चाहिए।
— Mayawati (@Mayawati) October 22, 2019


