Headline



बीजेपी के साथ उनका गठबंधन चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार- शिवसेना

Medhaj News 21 Sep 19 , 06:01:39 India

चुनाव आयोग (Election Commission) के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही महाराष्ट्र की चुनावी जंग का बिगुल बज गया है | शिवसेना ने चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के बाद कहा कि बीजेपी (BJP) के साथ उनका गठबंधन चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है | गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया |





महाराष्ट्र, हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और मतों की गणना 24 अक्टूबर को होगी | मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एक प्रेस वार्ता में शनिवार को यह जानकारी दी | बता दें पिछली बार शिवसेना-बीजेपी में बात नहीं बस सकी थी | पिछला विधानसभा चुनाव दोनों दलों ने अलग-अलग लड़ा था | पहली बार भाजपा ने 125 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी | शिवसेना को 60 सीटें मिली थीं |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित