आज वर्ल्ड कप का मुकाबला वेस्टइंडीज-इंग्लैंड के बीच, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला 14 जून को साउथैम्पटन में खेला जाएगा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने अभी तक इस टूर्नामेंट में तीन-तीन मुकाबले खेले हैं। इंग्लैंड की टीम ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की है जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, वेस्टइंडीज ने एक मैच जीता है जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बारिश के कारण धुल गया था। इंग्लैंड प्वाइंट टेबल में चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर काबिज है जबकि वेस्टइंडीज तीन अंकों के साथ छठे पायदान पर है। इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज पर भारी पड़ती है। अभी तक दोनों टीमों का कुल छह बार आमना-सामना हुआ है। पांच मौकों पर अंग्रेजों ने मैदान मारा है। सिर्फ एक बार ही कैरिबियाई कामयाब हुए हैं। सबसे बड़ा टीम स्कोर इंग्लैंड ने बनाया। उसने 301 रन जमाए थे। वेस्टइंडीज का उच्चतम स्कोर 300 रनों का है। इंग्लैंड का न्यूनतम स्कोर 160 रन है जबकि वेस्टइंडीज ने 157 रन बनाए थे।
1979 वर्ल्ड कप- वेस्टइंडीज 92 रनों से जीता
1987 वर्ल्ड कप- इंग्लैंड 2 विकेट से जीता
1987 वर्ल्ड कप- इंग्लैंड 34 रन से जीता
1992 वर्ल्ड कप- इंग्लैंड छह विकेट से जीता
2007 वर्ल्ड कप- इंग्लैंड एक विकेट से जीता
2011 वर्ल्ड कप- इंग्लैंड 18 रन से जीता
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने अभी तक एक-दूसरे के खिलाफ 101 मैच खेले हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 51 मुकाबलों में जीत हासिल की है जबकि वेस्टइंडीज ने 44 मुकाबलों में फतेह पाई है। छह मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकल सका है।


