दीपक पुनिया वर्ल्ड चैंपियनशिप का ख़िताब जितने से एक कदम दूर
जूनियर वर्ल्ड चैंपियन दीपक पूनिया (Deepak Punia) ने नूर सुल्तान (Nur Sulatan) में चल रही रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप (Wrestling World Championship) के 86 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड के रेसलर को 8-2 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस साल फाइनल में पहुंचने वाले वह पहले भारतीय रेसलर हैं।
इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत को चौथा ओलिंपिक कोटा दिलाया था। दीपक पूनिया (Deepak Punia) से पहले विनेश फोगाट (Vinesh Phogat), बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) और रवि दाहिया टोक्यो ओलिंपिक के लिए कोटा हासिल कर चुके हैं। दीपक पूनिया रविवार को फाइनल में इरान के हसन याजदानी से भिड़ेंगे। वर्ल्ड चैंपियनशिप में अब तक भारत की ओर से केवल सुशील कुमार गोल्ड मेडल जीत पाए हैं। दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट ने 66 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था।



