युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के बीच हंसी मजाक देखने को मिला
भारत के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) उन भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं, जो सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के काफी करीब हैं | सोशल मीडिया पर अक्सर युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) के बीच हंसी मजाक चलता रहता है | हाल ही में एक बार फिर दोनों के बीच ऐसा मजाक देखने को मिला | दरअसल रितिका ने सोशल मीडिया पर रोहित और बेटी के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें से उन्होंने युजवेंद्र चहल को क्रॉप कर दिया | जब चहल ने क्रॉप करने का कारण पूछा तो रितिका ने काफी मजेदार जवाब दिया | रितिका (Ritika Sajdeh) ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है 'Reunited' |

जिस पर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने कमेंट करते हुए पूछा कि आपने इस फोटाे में से मुझे क्रॉप क्यों कर दिया भाभी? रितिका ने जवाब देते हुए कहा कि उनकी कूलनेस तस्वीर पर हावी हो रही थी | दोनों के बीच चले इस हंसी मजाक के दौर को फैंस ने भी काफी एंजॉय किया | कई फैंस ने तो यहां तक कहा कि क्योंकि आप कबाब में हड्डी बन रहे थे | फिलहाल जहां इस समय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में व्यस्त हैं, वहीं युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) टीम में वापसी का इंतजार कर रहे हैं | हालांकि वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा भी अपनी पुरानी लय में नहीं दिख रहे हैं | वेस्टइंडीज दौरे पर भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले, वहीं साउथ अफ्रीका (South Africa) के लिए मोहाली टी20 मैच में भी वह कमाल नहीं दिखा पाए थे |



