Realme के दो स्मार्टफोन की सेल आज 12 बजे से
रियलमी अपने दो स्मार्टफोन Realme X and Realme 3i की सेल के लिए तैयार है | दोनों ही स्मार्टफोन्स की सेल आज यानी दो अगस्त, 2019 को 12 बजे से फ्लिपकार्ट और realme.com पर पर शुरू होगी | ये स्मार्टफोन्स पिछले महीने ही भारत में लॉन्च हुए थे | लेकिन ये दोनों फोन एक दूसरे से काफी अलग हैं | जहां Realme X कंपनी का फ्लैगशिप फोन है, वहीं Realme 3i बजट स्मार्टफोन है | कंपनी ने Realme X के बेस वेरिएंट (4GB रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज) की कीमत 16,999 रुपए रखी है | जब कि 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपए है | इस फोन में आपको दो कलर ऑप्शन मिलते हैं- पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू | Realme 3i की बात करें तो इस फोन का 3GB रैम, 32GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 7,999 रुपए है, जब कि 4GB रैम, 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है |
ये आपको तीन कलर्स मिलेगा- डायमंड ब्लैक, डायमंड ब्लू और डायमंड रेड | सेल पर आपको दोनों ही स्मार्टफोन्स पर गजब के ऑफर्स मिल रहे हैं | Realme X पर 10 परसेंट मोबिविक सुपरकैश मिल रहा है, जो कि करीब 1500 रुपए का है | साथ ही Jio भी आपको 7,000 रुपए तक के फायदे देगा | इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 5 परसेंट अनलिमिटेड कैश देगा | ऐसे ही Realme 3i पर रियलमी ऑनलाइन स्टोर 5,750 रुपए तक का कैशबैक दे रहा है | ये कैशबैक आपको 222 वाउचर्स के रूप में मिलेगा | हर वाउचर की कीमत 100 रुपए है |

