Mi Sale 2019 में आज सिर्फ 5 रुपये में खरीदे स्मार्टफ़ोन
Xiaomi ने भारत में अपने 5 साल पूरे कर लिए हैं, पांचवीं सालगिरह के इस खास मौके पर कंपनी ने Mi Sale 2019 का आयोजन किया है। तीन दिनों तक चलने वाली मी सेल 2019 का आयोजन अमेज़न, फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर किया गया है। मी सेल का आगाज़ हो चुका है और यह सेल 25 जुलाई तक चलेगी। अमेज़न पर सेल के लिए अलग से एक पेज़ बनाया गया है जिसपर इस बात का जिक्र है कि कंपनी 7,500 रुपये तक की छूट और पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 3,300 रुपये तक की छूट दे रही है।अमेज़न और मी डॉट कॉम पर एसबीआई ऑफर को लिस्ट किया गया है, क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। Mi 5th Anniversary Sale के तहत दोनों ही प्लेटफॉर्म पर Redmi 7, Redmi Note 7S, Redmi Note 7 Pro, Redmi 6A, Redmi Y3, Mi A2, Redmi 6 Pro समेत अन्य शाओमी स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है। शाओमी का मी वाटर टीडीएस टेस्टर भी 349 रुपये में क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध है, वहीं कंपनी का मी नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन भी 1,599 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर लिस्ट की गई ज्यादातर डील्स मी डॉट कॉम पर भी लिस्ट है। इन सभी डील्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बने मी टर्न 5 पेज़ पर जाकर देखा जा सकता है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट, फ्लाइट बुकिंग पर 555 रुपये का पेटीएम कैशबैक भी है। मी डॉट कॉम पर दोपहर 4 बजे और शाम 6 बजे 5 रुपये वाली फ्लैश सेल शुरू होगी। 5 रुपये वाली सेल में दोपहर 4 बजे दो प्रोडक्ट लिस्ट हैं, एक तो रेडमी नोट 7 प्रो और दूसरा मी लगेज। शाम 6 बजे वाली सेल में रेडमी वाई3 और मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (32 इंच) को लिस्ट किया गया है। कल दोपहर 4 बजे रेडमी गो और मी लगेज और शाम 6 बजे वाली सेल में मी होम सिक्योरिटी कैमरा और मी बैकपैक को लिस्ट किया गया है। हाफ प्राइस सेल की घोषणा कर दी गई है, इसमें मी साउंडबार, मी एलईडी टीवी 4सी प्रो (32 इंच) आदि को आधी कीमत में बेचा जाएगा। हाफ प्राइस सेल 25 जुलाई दोपहर 4 बजे और शाम 6 बजे मी डॉट कॉम पर आयोजित होगी।

