दूसरे दिन भी अक्षय कुमार ने सलमान खान की दबंग 3 को कड़ी टक्कर दी
अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘गुड न्यूज’ रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों के साथ फिल्म एनालिस्ट से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। पहले दिन फिल्म ने 18 करोड़ और दूसरे दिन इसने 22 करोड़ का बिजनेस किया है। कमाई के मामले में अक्षय कुमार ने सलमान खान की ‘दबंग 3’ को कड़ी टक्कर दी है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार-करीना कपूर की फिल्म ‘गुड न्यूज’, फुल एंटरटेनिंग फिल्म है। कहीं भी आपको ऐसा नहीं लगेगा की आप बोर हो रहे हैं।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' अपनी रिलीज को लेकर विवादों में घिर गई है। फिल्म रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर एक जनहित याचिका (पीआईएल) कर्नाटक हाईकोर्ट में दायर की गई है। फिल्म में यह दिखाया गया है कि 'बत्रा' उपनाम के दो दंपति एक निजी क्लिनिक को बच्चा पैदा करने के लिए आईवीएफ सहायता के लिए चुनते हैं। हालांकि, क्लिनिक गलती से शुक्राणुओं को बदल देता है, जिससे उलझन पैदा हो जाती है।


























