दबंग 3 : एक बार फिर चुलबुल पांडे अपने अंदाज से फैन्स को दीवाना बना रहे
दबंग 3 (Dabangg 3)' में एक बार फिर चुलबुल पांडे अपने अंदाज से फैन्स को दीवाना बना रहे हैं | सलमान खान का ये नया अंदाज फैन्स को काफी पसंद भी आ रहा है | फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' का पांचवें दिन भी सिनेमाघरों में धमाल जारी रहा | फिल्म में तो सलमान खान ने अपने दबंग अंदाज से धूम मचाई थी, इसके साथ ही उन्होंने सिनेमाघरों में भी अपना जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है | सलमान खान (Salman Khan), किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और साईं मांजरेकर की 'दबंग 3' ने पांच दिनों में ही 98 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है | अपनी इस तूफानी कमाई के जरिए सलमान खान की 'दबंग 3' पहला हफ्ता पूरा होने से पहले ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी |
बता दें कि देशभर में हो रहे प्रदर्शन के बाद भी 'दबंग 3 (Dabangg 3 Box Office Collection Day 5)' ने बंपर ओपनिंग की थी | फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक - दबंग 3' ने पहले दिन 24.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 24.75 करोड़ रुपये, रविवार को 31.90 करोड़ रुपये और सोमवार को 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी | सलमान खान (Salman Khan) की 'दबंग 3 (Dabangg 3 Budget)' के बजट की बात करें तो यह लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है | ऐसे में सलमान खान की 'दबंग 3' को बॉक्स ऑफिस (Dabangg 3 Box Office Collection) पर बहुत मेहनत करनी होगी, और अगले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और करीना कपूर की 'गुड न्यूज (Good Newzz)' भी रिलीज हो रही है | ऐसे में भाईजान को बॉक्स ऑफिस पर खूब मशक्कत करनी होगी |


























