साल 2019 में ये कई फिल्में देश की बात करती नजर आईं
साल 2019 में बॉलीवुड में देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्मों ने बाज़ी मारी है | इस साल कई फिल्में देश की बात करती नजर आईं, देश के हालात पर बात करती नजर आईं, देश की बेहतरी की बात करती नजर आईं | ऐसा कम ही होता है कि एक ही साल में पैट्रोटिक फिल्में बनें और सभी दर्शकों द्वारा पसंद भी की जाएं | लेकिन इस साल में शुरुआत से लेकर अंत तक यानी जनवरी से दिसंबर तक देशभक्ति से ओतप्रोत कई फिल्में रिलीज हुईं और तकरीबन सभी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी की |
26 जनवरी में आई 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', उरी हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी कहती है और ये फिल्म दर्शकों के मन में देशभक्ति की भावनाएं जगाने में इस कदर सफल रही कि इसने भारत में 244 करोड़ की कमाई की | इस फिल्म के साथ विकी कौशल ने भी मेनस्ट्रीम सिनेमा में अपनी पहचान बनाई |
कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका - द क्वीन ऑफ झांसी' भी काफी चर्चा में रही | यह फिल्म भी 26 जनवरी को ही रिलीज हुई थी | इस फिल्म से कंगना रनौत ने बतौर डायेक्टर डेब्यू किया | हालांकि फिल्म अलग अलग वजहों से विवादों में घिरी रही लेकिन भारत की आजादी की लड़ाई में रानी लक्ष्मी बाई और उनकी झांसी ने जिस तरह सबसे पहले आगे बढ़ी थी उसे याद करते हुए यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म को बनाना बेहद जरूरी थी | फिल्म ने 90 करोड़ की कमाई की |

केसरी है अक्षय कुमार की फिल्म जो मार्च में रिलीज़ हुई | यह फिल्म सारागढ़ी के युद्द पर आधारित थी | जो ब्रिटिश इंडियन आर्मी और अफगानी लड़ाकों के बीच लड़ा गया था | ये फिल्म बताती है ब्रिटिश आर्मी की तरफ से सिख रेजिमेंट के 21 सैनिकों ने किस तरह 1000 से हमलावरों का सामना किया था | फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की |
सलमान खान की 'भारत' आजादी और उसके बाद के भारत निर्माण की कहानी कहती है | इस फिल्म में सलमान अलग-अलग रूप में नजर आए, साथ में कटरीना कैफ भी ऐसे हिन्दुस्तानी अवतार में दिखीं जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया | इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की |

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' समानता के अधिकार की बात करती है और निर्देशक अनुभव सिन्हा ने फिल्म में दलित अत्याचारों पर ऐसी धारदार टिप्पणी की है | कम बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ का कलेक्शन करके सुपरहिट हुई |
अक्षय कुमार की यह फिल्म 'मिशन मंगल' देश के 'मॉम मार्स ऑर्बिटर मिशन' की कहानी है | फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन और तापसी पन्नू जैसे भी हैं | इस फिल्म ने भी 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की |
जॉन अब्राह्म की फिल्म 'बाटला हाउस' साल 2008 के ऑपरेशन बाटला हाउज़ पर आधारित थी | अब्रहाम का किरदार संजय कुमार इस एनकाउंटर में अहम रोल निभाने वाले पुलिस अधिकारी संजीव कुमार यादव पर आधारित था | फिल्म एक एक्शन थ्रिलर थी जो देश के लिए अपनी जान को खतरे में डालने वाले सुरक्षाकर्मियों के नजरिए को भी पेश करती है | इस फिल्म ने 80 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था |


























