Headline


आज सुबह पीएम मोदी ने जॉगिंग के दौरान साफ-सफाई की

Medhaj News 12 Oct 19 , 06:01:39 Governance

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Xi Jinping) से अनौपचारिक बातचीत के लिए तमिलनाडु के महाबलीपुरम (ममल्लापुरम) में हैं | आज सुबह पीएम ने महाबलीपुरम के एक समुद्र तट पर जॉगिंग के दौरान साफ-सफाई की | पीएम मोदी ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें समुद्र तट पर वे कूड़ा-कचरा उठाते हुए दिख रहे हैं |





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा - आज सुबह ममल्लापुरम के एक तट पर करीब 30 मिनट तक प्लॉगिंग (जॉगिंग के साथ साफ-सफाई) की | हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे सार्वजनिक स्थान साफ-सुथरे रहें | साथ ही हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि हम फिट और स्वस्थ रहें |





आपको बता दें कि आज पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच महाबलीपुरम में बातचीत होगी | भारत और चीन के बीच शिखर वार्ता सुबह 10 बजे शुरू होगी और क़रीब पौने बारह बजे तक चलेगी | वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते होंगे | साथ ही दोनों देश आपसी व्यापार और चरमपंथ जैसे ख़तरों पर भी बात करेंगे | क़रीब 11 बजे दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की भी बातचीत होगी | इस वार्ता के बाद क़रीब पौने बारह बजे पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ लंच करेंगे | लंच के बाद चीन के राष्ट्रपति चेन्नई के लिए रवाना होंगे और क़रीब डेढ़ बजे वे वापस लौट जाएंगे | इससे पहले कल पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अनौपचारिक मुलाक़ात हुई थी, जहां पीएम मोदी ने महाबलीपुरम के ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराने के बाद डिनर पर उनसे क़रीब ढाई घंटे बातचीत की थी |




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!