कमलेश तिवारी के परिजन आखिरकार अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए
कमलेश तिवारी (Kamlesh Tiwari Murder Case) के परिजन आखिरकार अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए है | जानकारी के मुताबिक, 9 मांगों के माने जाने के बाद कमलेश तिवारी के परिजन मृतक के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए | महाराष्ट्र से लौटने के बाद वह सीतापुर जाएंगे और कमलेश तिवारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे | लखनऊ मंडल के कमिश्नर मुकेश मेश्राम और डीएम सीतापुर अखिलेश तिवारी ने तिवारी के परिवार को लिखित आश्वासन दिया है | ये है कमलेश तिवारी के परिजनो की मांगे जो सरकार ने मान ली है- मुख्यमंत्री योगी से कल तक मिलने का वादा,SIT- IG स्तर के उच्च अधिकरियों द्वारा जांच, कमलेश तिवारी के परिजनों को 48 घंटे के भीतर सुरक्षा सुनिश्चित, परिजनों को आर्थिक सहायता, बड़े बेटे को सरकारी नौकरी, सुरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस, लखनऊ में सरकारी योजना में आवास, समुचित सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, परिजनों और समर्थकों की शिकायत की जांच ADM और अपर पुलिस अधीक्षक से कराई जाएगी और दोषी पुलिस वालों पर कठोर कार्रवाई |

कमलेश तिवारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है | मृतक कमलेश तिवारी परिजनों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं | मृतक के परिजनों ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार हिंदूवादी नेताओं की हत्या करा है | उन्होंने कहा कि कमलेश तिवारी को लगातार धमकी मिल रही थी | कई बार प्रशाशन से इसकी शिकायत की गई | धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाने की बजाए घटा दी गई | उन्होंने शासन और प्रशासन दोनों को कमलेश की हत्या के लिए जिम्मेदार बताया है |





























