राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विधानसभा का विशेष सत्र
Medhaj News
1 Oct 19 , 15:46:03
Governance
Viewed : 196 Times
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 150वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh government) ने दो अक्टूबर को विधानसभा (Assembly) का विशेष सत्र बुलाया है, जो लगातार 36 घंटे तक चलेगा। विधानसभा (Assembly) के विशेष सत्र में राज्य सरकार अपने काम गिनायेगी तो विपक्ष सरकार की कथित नाकामी को सामने रखेगा। सरकार ने सभी विभागों को अपने काम का ब्योरा तैयार कर संबंधित विभाग के मंत्री को पूरी तैयारी से आने को कहा है।
इस विशेष सत्र में गरीबी, भूखमरी, स्वास्थ्य, बिजली, पानी समेत अन्य महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी। दूसरी ओर विपक्ष का कहना है कि गांधी को आंकड़ों से नहीं समझा जा सकता। सरकार तो आंकड़े पेश करेगी और चर्चा भी उसी पर ही होगी।
Like
0
0
0























