ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने चाय के जायके के साथ विकास कार्यों का जायजा लिया
वृन्दावन परिक्रमा मार्ग पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने चाय के जायके के साथ सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। और मथुरा-वृन्दावन में जल निगम की पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा की। शहर में गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए 950 किमी० पाइपलाइन का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। 176 किमी० पाइपलाइन निर्माणाधीन है। वर्ष 2021 में इसके पूर्ण होने पर लाखों लोगों को गंगाजल उपलब्ध होगा।
मथुरा में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, ब्रज तीर्थ विकास परिषद, बिजली और पीडब्ल्यूडी समेत कई विभागों की समीक्षा की। लोगों की शिकायतों का निस्तारण जांच कर गुणवत्ता के आधार पर करने को कहा। बताया कि जल निगम की पेयजल योजना से 2 लाख की आबादी को गंगाजल मिलेगा। एमवीडीए सभागार में विकास कार्य की समीक्षा उपरांत जुबली पार्क में बन रहे अंडर ग्राउंड पार्किंग के कार्य को भी देखा।
इस दौरान ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, महापौर मुकेश आर्य, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एमबीडीए उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप, नगर आयुक्त रवीन्द्र कुमार मांदड, सीडीओ राम नेवास, चीफ इंजीनियर नगर निगम प्रदीप कुमार, मुख्य अभियंता एमबीडीए एसपी सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।





























