Kumbh 2019

संकल्प रैली : पीएम मोदी ने कहा आपका चौकीदार चौकन्ना है, कुछ नहीं होने देगा

Medhaj News 4 Mar 19 , 06:01:39 Governance

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपका चौकीदार चौकन्ना है, कुछ नहीं होने देगा | पटना के गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संकल्प रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिसने भी देश को लूटा उनसे डंके पर वसूली हो रही है, इस कारण लोग अब चौकीदार को गाली दे रहे हैं | उनमें चौकीदार को गाली देने का मुकाबला चल रहा है | उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि देश के दुश्मन हों या गरीब, पिछड़ों के दुश्मन सबके बीच एनडीए दीवार बनकर खड़ी है | प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास की चर्चा करते हुए कहा - पटना में मेट्रो आ रही है, सीएनजी गैस से गाड़ियां चलेंगी और घर-घर में पाइप से गैस की आपूर्ति होने जा रही है | पटना रेलवे जंक्शन को नए रंग-रूप में आप सभी देख रहे हैं | सड़क और रेल के साथ-साथ हवाई यात्रा को सुगम और सस्ता बनाया जा रहा है | पटना हवाई अड्डे को विस्तार दिया गया और आधुनिक बनाया जा रहा है | गंगा के माध्यम से बिहार को देश के इलाकों से जोड़ने का काम चल रहा है | उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कर्मठ और शालीन व्यक्ति बताते हुए कहा कि एनडीए की सरकार से बिहार का विकास पटरी पर है | उन्होंने बिहार के विकास की तारीफ की. इससे पहले प्रधानमंत्री ने रैली में आए लोगों का भोजपुरी और मैथिली भाषा में अभिवादन किया | उन्होंने हाल ही में सीमा पर शहीद हुए बिहार के जवानों को भी नमन किया |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ