Headline



बिग बॉस के 13वें सीजन को चार महीने बाद आखिरकार अपना विजेता मिल गया

Medhaj News 16 Feb 20,15:25:45 Entertainment

बिग बॉस के 13वें सीजन को चार महीने बाद आखिरकार अपना विजेता मिल गया। सिद्धार्थ शुक्ला ने आसिम रियाज को हराकर बिग बॉ़स की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके साथ ही उन्होंने इनाम की राशि के रूप में 40 लाख रुपये भी जीत लिए। फिनाले से पहले ही ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि आखिरी मुकाबला आसिम और सिद्धार्थ के बीच ही होगा। सिद्धार्थ को विनर बनाने में जो पांच सबसे बड़ी बातें रहीं वो हम आपको बता रहे हैं।






  • सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस में आने से पहले ही टेलीविजन के चर्चित चेहरे रहे। सिद्धार्थ की छवि टीवी इंडस्ट्री में संस्कारी बेटे और पति की बनी हुई थी। इस छवि को बनाने में उनकी सबसे ज्यादा मदद सीरियल 'बालिका वधू' ने की। इसके अलावा 'झलक दिखला जा' सीजन 6 और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' सीजन 7 में भी सिद्धार्थ नजर आए। उन्होंने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। साल 2014 में फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में उन्होंने वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ काम किया था। पहले से चर्चित होना सिद्धार्थ के लाभदायक रहा, जिसकी वजह से उन्हें दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में देर नहीं लगी।

  • बिग बॉस के घर में आने से पहले सिद्धार्थ के अफेयर के किस्से भी खूब सुर्खियों में रहे। रश्मि देसाई और सिद्धार्थ को लेकर तो खबरों का बाजार काफी गर्म रहा। शो में आने से पहले ये भी बताया गया कि सिद्धार्थ ने आरती सिंह को भी डेट किया। वहीं शो के बीच शेफाली जरीवाला की एंट्री हुई, जिन्होंने ये खुद कहा कि वो सिद्धार्थ के साथ रिलेशन में रहीं। इसके बाद एक वक्त पर ये भी कहा गया कि कलर्स की टीम में काम करने वाली एक महिला भी उनके साथ रिलेशन में है। पूरे सीजन में उठी इन बातों का फायदा सिद्धार्थ को मिला, इन वजहों से वो खूब सुर्खियों में रहे।






  • जब घर के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई पहुंचे तो लगा रिश्ता टूटने की कसक अब भी दोनों के दिल में है। अक्सर दोनों के बीच विवाद हुआ। एक दूसरे पर आरोप लगे और एक वक्त आया जब रश्मि ने सिद्धार्थ पर चाय फेंक दी। लेकिन कभी-कभी ये झगड़ा प्यार में भी बदलता दिखा। एक टास्क के दौरान जब दोनों का रोमांस दिखा तो दर्शकों ने इनकी खूब तारीफ की। फिनाले में खुद सलमान खान ने कहा कि रश्मि और सिद्धार्थ की जोड़ी खूब पसंद की गई। ये एक वजह थी जिसका फायदा रश्मि और सिद्धार्थ दोनों को मिला।

  • सिद्धार्थ शुक्ला विवाद के साथ ही बिग बॉस के घर में आए। कभी पारस छाबड़ा से उनकी तीखी बहस हुई तो कभी दोस्त रहे आसिम रियाज से उनका झगड़ा हुआ। विशाल आदित्य सिंह और खेसारीलाल से भी उनका छत्तीस का आंकड़ा रहा। आरती सिंह और शेफाली जरीवाला के भी निशाने पर भी कई बार सिद्धार्थ आए। सलमान खान ने शो के दौरान खुद घरवालों से कहा था कि आप लोग हमेशा सिद्धार्थ को ही क्यों टारगेट करते हैं। घरवालों का यूं सिद्धार्थ से भिड़ना भले उनके काम न आया हो लेकिन इस वजह सिद्धार्थ हमेशा सुर्खियों में रहे। दर्शक भी इस बात को समझ गए कि सिद्धार्थ के बिना किसी घरवाले की दाल नहीं गल सकती।






  • सिद्धार्थ को विनर बनाने में शहनाज गिल का भी खास योगदान रहा। बिग बॉस की सबसे बड़ी एंटरटेनर बनकर शहनाज ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। सिद्धार्थ और शहनाज के बीच घर में करीबियां दिखीं। शहनाज ने तो ये तक कहा कि मैं शो जीतने नहीं बल्कि तुम्हें जीतने आई हूं। अगर कोई हम दोनों के बीच आया तो उसे मैं फाड़ कर रख दूंगी। दोनों की बीच की केमिस्ट्री लोगों को ऐसे पसंद की आई कि इन्हें दर्शकों ने इन्हें 'सिडनाज' का नाम दे दिया। प्यार और तकरार की वजह से लोगों की निगाहें हमेशा इन दोनों पर रहीं।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • मैं हूँ बहता चला

    • जज़्बा

    • जीत लेंगे हम

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ