अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया और फैन्स से इसका जवाब मांगा
Medhaj News 17 Feb 20,23:38:08 Entertainment
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर जन्म और मृत्यु को लेकर एक ट्वीट किया है और फैन्स से इसका जवाब मांगा है। उन्होंने लिखा - हम बगैर मुहूर्त के जन्म लेते हैं और बगैर मुहूर्त के हमारी मृत्यु भी हो जाएगी भलीभांति जानते हैं..फिर सारी उम्र शुभ मुहूर्त के पीछे क्यों भागते हैं? कोई दे सकता है जवाब ????
एक फैन ने लिखा, हमारा जन्म लेना व मृत्यु का होना हमारी मर्ज़ी से नहीं है । मगर ज़िंदगी जीना ज़रूर अपनी मर्ज़ी से हैं । इसीलिए जो चीज़ मर्ज़ी से की जाती है तो उसमें महूर्त देखने का महत्त्व है |
एक अन्य फैन ने लिखा, जन्म और मृत्यु का कोई मुहूर्त नही होता क्योंकि ना जन्म की कोई निश्चितता है और ना ही मृत्यु का समय निर्धारित है बस करामात तो बिल्ला नंबर 786 में है।



