साउथ की मशहूर गायिका ने की खुदखुशी, सोसइड नोट में लिखा पति है जिम्मेदार
पति के अत्याचार और गृह क्लेश से तंग आकर एक और कलाकार ने फांसी पर लटककर अपने जीवन को विराम दे दिया है। दक्षिण सिनेमा की गायिका सुष्मिता ने सोमवार की सुबह सुसाइड नोट के तौर पर एक व्हाट्स ऐप वॉइस मैसेज अपनी मां को छोड़कर खुद को फांसी लगाकर जान दे दी।
खबरों की मानें तो सुष्मिता ने अपने पति की प्रताड़नाओं से तंग आकर अपने घर पर ही इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है। सुष्मिता की शादी शरत कुमार से हुई थी, जोकि एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। अन्नपूर्णेश्वरी नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन आरोपी शरत फरार बताया जा रहा है और पुलिस ने उसके लिए जगह-जगह छानबीन शुरू कर दी है।
सुष्मिता ने खुदकुशी करने के पहले अपनी मां को एक वॉइस मैसेज भेजा, सुष्मिता ने अपने संदेश में अपनी शादी में चली आ रही परेशानियों को व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैंने इसके बारे में किसी को नहीं बताया। मेरे पति ने मुझे एक शब्द बोलने की अनुमति नहीं दी। हमेशा वह मुझ पर चिल्लाता था, और मुझे घर छोड़ जाने के लिए कहता था। मैं उसके घर में नहीं मरना चाहती, मैं अपने जीवन को अपने स्थान पर समाप्त करना चाहती हूं।
उन्होंने कहा, उसे (उनके पति को) ऐसे ही मत छोड़ना। मुझे माफ कर दो। मुझे प्रताड़ित न करने के लिए मैंने उससे लाख मिन्नतें कीं, लेकिन वह माना ही नहीं। मैंने हमेशा उससे मुझे यातनाएं न देने के लिए बहुत अनुरोध किया, उसने कभी ध्यान ही नहीं दिया। मैं अपने ही कर्मों के लिए सजा भुगत रही हूं।
अपने परिवार की चिंता करते हुए सुष्मिता ने कहा, अम्मा, मैं आपको बहुत याद करती हूं। मुझे पता है कि मेरा छोटा भाई सचिन आपकी देखभाल कर सकता है। मुझे हमारे मूल स्थान पर ले जाएं और मेरा अंतिम संस्कार करें। मेरे भाई सचिन को मेरा अंतिम संस्कार करना चाहिए।' पुलिस सुष्मिता के पति शरत को खोजने और जांच में जुटी हुई है।



