रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी
रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया गया है। देश की इस सबसे महंगी फिल्म के इस ट्रेलर में कुछ हैरान करने वाले सीन्स हैं | काफी समय से अक्षय कुमार औऱ रजनीकांत की फिल्म 2.0 की चर्चा है | पहली बार दोनों सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं | नवंबर में फिल्म भी रिलीज होने वाली है | मगर उससे पहले मौका है फिल्म के ट्रेलर से रूबरू होने का | 3 नवंबर को 12 बजे का समय पहले ही फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए तय कर दिया गया था | अब फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है और इससे ये साफ तौर पर साबित हो गया है कि अक्षय कुमार सिर्फ हीरो के रोल में ही नहीं, विलेन के किरदार में भी बखूबी ढल सकते हैं |
इस फिल्म के जरिये आने वाले समय में मोबाईल फोन से होने वाले खतरे के बारे में चेतावनी दी जा रही है। ट्रेलर में एक डायलॉग भी है कि सेल फोन रखने वाला हर आदमी हत्यारा है और उसे देखते ही लोग डर के मारे भागना शुरू कर देंगे। हालांकि वैज्ञानिक बने रजनीकांत इस सिचुएशन में अजीब से पक्षी बने अक्षय कुमार को कड़ी चुनौती देते नज़र आ रहे हैं l फिल्म के टीज़र में जहाँ अक्षय की सिर्फ़ एक पल की झलक भी वहीं ट्रेलर में वो पूरी तरह छाये हुए हैं।
हॉलीवुड मूवी 'इज नॉट रोमांटिक' का ट्रेलर रिलीज
फिल्म का ट्रेलर देखकर कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है, लेकिन ये गारंटी जरूर मिलती है कि फिल्म एक मस्ट वॉच होगी | ट्रेलर देखकर ये भी जाहिर है कि फिल्म के विज्युअल इफेक्ट्स पर काफी मेहनत की गई है | बताया जा रहा है कि 3000 टेक्नीशियंस ने इसके लिए काफी मशक्कत की है | फिल्म के वीएफएक्सके लिए श्रीनिवास मोहन ने काम किया है | इन्होंने ही बाहुबली फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स तैयार किए थे | फिल्म को 3डी में शूट किया गया है, जो काफी मुश्किल बताया जाता है |
#2Point0TrailerLaunch live.. https://t.co/O5vKULRCCR
— Ramesh Bala (@rameshlaus) 3 November 2018


