बच्चों की वजह से एक बार फिर करीब आए रितिक-सुजैन!
रितिक रोशन और सुजैन खान ने भले ही एक-दूसरे से सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए हों, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरें कुछ और ही बयां करती हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा रहा है कि दोनों की बीच की दूरियां नजदीकीयों में बदलती नजर आ रही है।
हाल ही में सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है “ए वेरी ब्यूटीफुल डे।” इस तस्वीर में वह दोनों अपने बच्चों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।
इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्चों की वजह से यह कपल एक बार फिर एक साथ होते जा रहे हैं।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
Bits of popular news
