पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भारत के बारे में ऐसा क्या कह दिया कि बढ़ गई रईस की मुश्किलें...

मेधज न्यूज़  |  Entertainment  |  30 Dec 16,23:50:04  |  

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने एक चैट शो में कहा कि, “हमें भारत से इंस्पायर नहीं होना चाहिए, हम बॉलीवुड नही हैं।” यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे, माहिरा जल्द ही शाहरूख खान के साथ बॉलीबुड की फिल्म रईस में नजर आने वाली है।

इसे भी पढ़े - कपिल के बाद अब बीएमसी ने भेजा अर्जुन को नोटिस, जानें... क्या है मामला?

वैसे भारत के लिए इस तरह बोलते हुए ये माहिरा का ये वीडियो साल 2011 का है। जहां इस चैट शो को पाकिस्तानी कॉमेडियन ओमार शरीफ होस्ट कर रहे हैं। यह वीडियो सोनम महाजन नाम की लड़की ने शेयर किया है।

गौरतलब है कि उरी अटैक के बाद भारत में पाक कलाकारों के काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ‘रईस’ के विरोध की आशंका के चलते शाहरुख खान ने पिछले दिनों महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे से मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़े - विराट कोहली ने बताया कि उनकी और अनुष्का की सगाई की खबरें झूठी!

इसके बाद फिल्म का विरोध ना करने का फैसला हुआ था। साथ ही एमएनएस ने कहा था कि माहिरा का फिल्म से कोई सीन नहीं हटाया जाएगा लेकिन माहिरा फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा नहीं रहेगी। लेकिन अब माहिरा का यह वायरल वीडियो उनके लिए मुसीबत पैदा कर सकता है।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।