नाराज कोच को आमिर का जवाब!
भले ही आमिर की फिल्म दगंल को लोगों का बेईंतहा प्यार मिल रहा है। लेकिन, गीता और बबीता फोगाट के रियल लाइफ कोच फिल्म में दिखाए गए उनके रोल से काफी नाराज हैं। लिहाजा वो 'दंगल' निर्माताओं पर केस करने की सोच रहे हैं।
दरअसल, फोगाट बहनों के कोच पीआर सोंधी का कहना है कि फिल्म 'दंगल' में ऐसा बहुत कुछ दिखाया गया है, जो वास्तव में हुआ ही नहीं था।
पीआर सोंधी ने कहा कि उन्होंने कई सालों तक दोनों बहनों को प्रशिक्षित किया और इस बीच उनके पिता महावीर फोगाट ने एक बार भी दखलंदाज़ी नहीं की पर फिल्म में ऐसा नहीं दिखाया गया है। फिल्म में गिरीश कुलकर्णी ने कोच की भूमिका निभाई है। लेकिन उसे कोच से ज्यादा एक टास्क मास्टर की तरह पेश किया गया है।
पीआर सोंधी ने कहा फोगाट बहनों को उनके अलावा चार अन्य कोच ने भी ट्रेनिंग दी है। फिल्म में उन्हें दिखाया नही गया।
इसके अलावा फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान कोच ने गीता के पिता महावीर को एक कमरे में बंद कर दिया था। जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था।
फोगाट बहनों के रियल लाइफ कोच
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...