नए साल पर किंग खान ने दिया फैन्स को ‘न्यू ईयर गिफ्ट’

मेधज न्यूज  |  Entertainment  |  2 Jan 17,17:07:13  |  

नए साल पर बॉलीवुड किंग खान ‘शाहरुख खान’ ने अपने फैन्स को नए साल का तोहफा दिया। जी हां, इस मौके पर शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रईस’ के दो पोस्टर जारी किए हैं।

इस पोस्टर में शाहरुख ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी अभिनेत्री ‘माहिरा खान’ भी नजर आ रही हैं।

यहां देखिए नए साल पर रिलीज हुए रईस के दो नए पोस्टर-

माहिरा के संग वाले पोस्टर में किंग खान ने कैप्शन दिया है, “तू शमा है तो याद रखना… मैं भी हूं परवाना। वहीं दूसरे पोस्टर को जारी करते हुए उन्होंने लिखा- “ओ जालिमा।”

शाहरुख के फैन्स के लिए यह दोनों पोस्टर किसी न्यू ईयर गिफ्ट से कम नहीं हैं। अब फैन्स को इंतजार है तो बस फिल्म के रिलीज का। ‘रईस’ 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

आपको बता दें, इसी दिन रितिक रोशन की ‘काबिल’ फिल्म भी रिलीज होने जा रही है।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।