बर्थडे स्पेशल: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार ‘काका’ की कुछ यूं थी दास्तां
यूं तो आज के जमाने में कई सुपरस्टार है, लेकिन 70 के दशक में ‘राजेश खन्ना’ पहले अभिनेता थे, जिन्होंने अपनी छाप सुपरस्टार के तौर पर छोड़ी। आज इस सुपरस्टार का जन्मदिन है। राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ।
राजेश खन्ना के रुमानी अंदाज ने हिंदी फिल्म जगत में जो मुकाम हासिल किया है, जो प्यार हासिल किया है वो बहुत ही कम लोगों को हासिल होता है।
काका का फिल्मी दौर-
राजेश खन्ना को फिल्मी दुनिया में ‘काका’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कुल 180 फिल्में की है, जिनमें से 163 फीचर फिल्में हैं। 128 फिल्मों में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई, वहीं 22 फिल्मों में उन्होंने दोहरी भूमिका निभाई। इसके अलावा 17 छोटी फिल्मों में काम किया। सन् 1966 में उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की, लेकिन सुपरस्टार का दौर 70 के दशक में उन्हें मिला। उन्हें असली कामयाबी साल 1969 में आई फिल्म ‘अराधना’ से मिली और इसके बाद शुरु हुआ सुपरस्टार राजेश खन्ना का दौर। इस दौर में उन्हें हिट फिल्मों का फॉर्मूला माना जाने लगा।
यहां जुड़ा विवादों से नाता-
साल 1972 में उन्होंने नई नवेली अभिनेत्री डिंपल कपाडिया से शादी कर सबको चौंकी दिया। राजेश खन्ना को चाहने वालियों की कमीं नहीं थी, लेकिन उन्होंने डिंपल से ही शादी की। डिंपल उनसे उम्र में बहुत छोटी थीं। माना जाता है शादी के वक्त राजेश खन्ना ने अपनी बरात अपनी गर्लफ्रैंड अंजू महेंद्रू के घर के सामने से ले गए। जो उनकी अंहकारी छवि को दिखाता है। आपको बता दें, अंजू के साथ उनका प्रेम प्रसंग काफी चर्चा में रहा। विवाह के कुछ सालों बाद उनके वैवाहिक रिश्ते में दरार पैदा होने लगी। साल 1984 में डिंपल और राजेश दोनों अलग हो गए। इसके बाद उनका नाता अभिनेत्री टीना मुनीम के साथ जुड़ गया वह उनके साथ रोमांस करते घुमते नजर आते। इसके बाद उनका डिंपल के साथ भी कटुता समाप्त होती गई दोनों एक साथ पार्टियों में शामिल होते।
दुनिया और स्टारडम को किया अलविदा-
लम्बी बीमारी के बाद राजेश खन्ना उर्फ काका ने जुलाई 2012 में दुनिया और अपनी स्टारडम को अलविदा कह दिया। वह लम्बे समय से स्वास्थ संबंधी बीमारियों से जुझ रहे थे, उनका शरीर भी एकदम कमजोर हो गया था। स्वास्थ ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। लो बल्ड प्रेशर की वजह से वह कमजोरी से सूझ रहे थे। अंत खबर आई कि अब सुपरस्टार राजेश खन्ना इस दुनिया में नहीं रहे।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
