कपिल के बाद अब बीएमसी ने भेजा अर्जुन को नोटिस, जानें... क्या है मामला?
अभिनेता अर्जुन कपूर को मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने नोटिस भेजा है। इस नोटिस के अंदर कहा गया है कि घर की छत पर बगैर इजाजत लिए बनाए गए जिम को वह जल्द ही तोड़ दें, वरना बीएमसी इस संदर्भ में कार्यवाही करेगी।
गौरतलब है कि अर्जुन ने अपने मुंबई स्थित जुहू इलाके में रहेजा आर्किड वाले घर की छत में जिम बना रखा है। इस जिम की वजह से बिल्डिंग के दूसरे लोगों को काफी परेशानी होती है।
इसे भी पढ़ें- झंझट छोड़े! ऐसे घर बैठे बनवाएं अपना वोटर आईडी कार्ड
इन्ही ने बीएमसी से इस बारे में शिकायत की और बताया कि अर्जुन ने अपेन छत पर बिना किसी के इजाजत के कमरा बनाया है। इस के संदर्भ में बीएमसी ने अर्जुन को नोटिस भेज चेतावनी दी है।
आपको बता दें, कुछ दिन पहले ऐसा ही नोटिस कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा को भी भेजा गया था, जिसको लेकर काफी विवाद खड़ा हुआ था।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
