बिग बॉस: बेघर हुए अनूप जलोटा, कहा-जसलीन और मेरा रिश्ता पवित्र है
बिग बॉस सीजन 12 में इस बार का वीकेंड का वार एक नहीं बल्कि दो-दो एलिमिनेशन लेकर आया है |इस बार घर से बाहर होने वाले पहले सदस्य हैं भजन सम्राट अनूप जलोटा |उनके जाने से सबसे ज्यादा जसलीन परेशान हो रही हैं | हालांकि इसके पहले भी अनूप जलोटा को एलिमिनेट करते हुए सीक्रेट रूम में रखा था |लेकिन बिग बॉस के ट्विटर हैंडल पर उनके बेघर होने की ऑफिशियल घोषणा कर दी गई है | लेकिन अनूप जलोटा के बेघर होते ही कई सवाल खड़े हो गए हैं |भजन गायक अनूप जलोटा और जसलीन मथारू बिगबॉस 12 की सबसे विचित्र जोड़ी थी। अब ये जोड़ी टूट चुकी है क्योंकि अनूप जलोटा को कल रात शो के होस्ट सलमान ने घर से बेदखल कर दिया। उनके साथ ही कॉमन सदस्य सबा खान भी घर से बाहर हुईं।
अनूप जलोटा- शो का ओवरऑल एक्सपीरियंस शानदार रहा। मैं दिन रात-काम कर रहा हूं, इस शो ने मुझे हेल्थ को इम्प्रूव करने में मदद की। मुझे याद नहीं इसके पहले आखिरी समय मैं कब 8 घंटे के लिए सोया था। मैंने 4 किलो वजन घटा लिया है। मुझे लगता है कि अगर मैं शो में ज्यादा टाइम के लिए रुका रहता तो सलमान खान को रिप्लेस कर सकता था।जसलीन के साथ मेरा रिश्ता पवित्र और संगीतात्मक है। यह प्यार से ऊपर है। इसे हम शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। यह झूठा नहीं है। उसके साथ मेरा रिश्ता फिजिकल न होकर आध्यात्मिक है। घर के बाहर हम दोनों एक-दूसरे के घर पर बहुत कम गए हैं। इस शो में हमें बात करने और साथ में समय बिताने को मिला। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इससे हमारा बॉन्ड स्ट्रॉन्ग हुआ है। उम्मीद करता हूं कि यह हमेशा ऐसा ही रहेगा। मुझे पता है कि समाज हमें स्वीकार नहीं करेगा, लेकिन यह ऐसा रिश्ता है जिसे सिर्फ मैं और जसलीन महसूस कर सकते हैं। मुझे पता है कि जसलीन के पिता और मेरे फैमिली मेंबर्स हमारे रिश्ते से खुश नहीं है, लेकिन मैं उन्हें समझाने की कोशिश करूंगा।यकीन है कि वे जरूर समझेंगे।
अनूप कहते हैं-जसलीन ने मुझे इस्तेमाल नहीं किया यह हमारा मिल-जुला रिश्ता है।प्रॉपर्टी की बात मैंने सुनी नहीं अब सुनूंगा। मैं बार-बार कहता हूं कि हमारा म्यूजिकल रिश्ता है। हम साथ तो रहते नहीं हैं। घर में सबसे मजबूत खिलाड़ी के बारे में अनूप बताते हैं-रोमिल इस समय सबसे अच्छा गेम खेल रहे हैं। वह वकील हैं, वह दिमाग से खेल रहा है।


