केबीसी में आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाने पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा
केबीसी 11 पर हर हफ्ते आने वाले कंटेस्टेंट भी खबरों में आ ही जाते हैं | कल यानी 20 सितंबर को ऑन एयर हुए केबीसी 11 का एपिसोड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की वजह से चर्चा में रहा | इस एपिसोड में हॉटसीट पर करोड़पति बनने आई थीं राजस्थान के बाडमेर की रूमा देवी (Ruma Devi) और उनकी मदद के लिए आईं थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा | इस दौरान सोनाक्षी ने कुछ सवालों का जवाब दिया लेकिन एक आसान से सवाल पर फंस गईं |
दरअसल हुआ कुछ यूं कि अमिताभ बच्चन ने शो पर सवाल किया- रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?
A. सुग्रीव B. लक्ष्मण
C. सीता D. राम
वहीं जब जवाब देने की बारी आई तो सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन देखकर लोग हैरान रह गए | उन्हें इस सवाल का जवाब नहीं पता था | जिसके चलते उन्हें एक्सपर्ट वाली लाइफलाईन का सहारा लेना पड़ा | इसके बाद ही सोनाक्षी सिन्हा सही जवाब दे पाईं | सोनाक्षी सिन्हा इस आसान से सवाल का जवाब नहीं देने के कारण सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं | एक यूजर ने लिखा- इन स्टार्स किड्स को वाकई हमारी संस्कृति के बारे में थोड़ा सा भी ज्ञान नहीं है | वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता था कि बॉलीवुड के इतिहास में अनन्या पांडे सबसे खराब एक्ट्रेस हैं लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें गलत साबित कर दिया | ऐसा करके उन्होंने आलिया भट्ट और अनन्या पांडे को कड़ी टक्कर दी है | वहीं अमिताभ बच्चन ने खुद भी सोनाक्षी की क्लास लगा दी | सोनाक्षी के पिता का नाम शत्रुघ्न है, जबकि उनके बाकी और चाचा के नाम राम, लक्ष्मण और भरत हैं | वहीं उनके घर का नाम भी रामायण है | और तो और सोनाक्षी के भाईयों के नाम भी लव कुश है | इसके बाद भी वो इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाईं | बहरहाल, केबीसी की बात करें तो रूमा देवी शो के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में आई थीं | रूमा देवी को नारी सशक्ति करण को लेकर अपने प्रयासों के कारण राष्ट्रपति से नारी शक्ति सम्मान प्राप्त हो चुका है | रूमा देवी केबीसी पर 12 लाख 50 हजार रुपए ही जीत पाईं |


