Headline


500 रुपए का नोट जब भी मिले, उसे जरूर चेक कर लें- RBI

Medhaj News 30 Aug 19 , 06:01:39 Business & Economy

RBI का कहना है कि 500 रुपए का नोट जब भी मिले, उसे जरूर चेक कर लें | क्‍योंकि वह नकली भी हो सकता है | रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की सालाना रिपोर्ट (RBI Annual Report 2019) में बताया गया है कि बाजार में सबसे ज्‍यादा 500 रुपए के नकली नोट (Fake Bank Note) चलन में हैं | रिपोर्ट के मुताबिक 500 रुपए के नोट की जालसाजी में वित्त वर्ष 2018-19 में पिछले साल की तुलना में 121 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है | जबकि इस अवधि में 2,000 रुपये के नोटों की जालसाजी में 21.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है | RBI की रिपोर्ट में बताया गया है कि 100 रुपये के नोटों की जालसाजी में 7.5 फीसदी की कमी दर्ज की गई है |





अगस्त 2017 में लॉन्‍च किए गए 200 रुपये के नोटों के कुल 12,728 जाली नोट पकड़े गए है | 1 साल पहले यह संख्या 79 थी | इसके अलावा, RBI ने 10 रुपये, 20 रुपये और 50 रुपये के नोटों की जालसाजी में क्रमश: 20.2 फीसदी, 87.2 फीसदी और 57.3 फीसदी की बढ़ोतरी मिली है |





आरबीआई ने कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 में बैंकिंग क्षेत्र में जिन नकली भारतीय नोट (FICN's) की पहचान की गई, उसमें से 5.6 फीसदी आरबीआई द्वारा और 94.4 फीसदी अन्य बैंकों द्वारा की गई | आरबीआई ने बताया कि 1 जुलाई 2018 से 30 जून 2019 के बीच नोटों की छपाई में कुल 48.11 अरब रुपये खर्च किए गए, जबकि पिछले साल इसमें 49.12 अरब रुपये खर्च किए गए थे |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl