Headline


ग्रेजुवेट लोगो के लिए रेलवे में नौकरी

Medhaj News 9 Jul 19 , 06:01:39 Business & Economy

अगर आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री है तो सरकारी नौकरी आपका इंतजार कर रही है | जी हां सेंट्रल रेलवे ने भर्तियां निकाली हैं | रेलवे ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं | इसके तहत बीटेक, बीई, डिप्‍लोमा, बीएससी जैसी डिग्री धारक युवा इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं | इच्‍छुक अभ्‍यर्थी ऑफिशियिल वेबसाइट cr.indian railways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | इन पदों के लिए आवेदन प्रकिया शुरू हो चुकी है और 19 जुलाई अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख है | जॉब की लोकेशन सोलापुर में होगा | वहीं कुल सात पदों पर भर्ती की जाएगी | वहीं इसके अलावा सेंट्रल रेलवे ने मुंबई ने भी जूनियर इंजीनियर, कर्मशियिल क्‍लर्क समेत कई अन्‍य पदों भर्तियां निकाली हैं | इसके अनुसार कुल 2167 पदों पर भर्तियां की जाएगीं | ये जॉब्‍स मुंबई के लिए होगी | इस पद के लिए कोई भी ग्रेजुएट डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं | बता दें कि इस पद के लिए भी आवेदन प्रकिया शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 12 जुलाई है | इसलिए जो भी युवा इन पोस्‍ट के लिए अप्‍लाई करना चाहते हैं वे जल्‍द ही अप्‍लाई कर दें |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl