Headline


आज सोने और चाँदी के भाव में तेजी

Medhaj News 4 Jul 19 , 06:01:39 Business & Economy

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में आज 260 रुपये की तेजी आई और इसके भाव 34,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। जहां सोने की कीमतों में तेजी रही तो आज चांदी में भी उछाल देखने को मिला। चांदी आज 150 रुपये की तेजी के साथ 38,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली बढ़ने के कारण चांदी के भाव में यह तेजी हुई है। वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव बढ़त के साथ आज 1,425.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। वहीं चांदी का भाव भी बढ़त के साथ 15.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में गिरावट आने के कारण सोने की कीमते इस समय सेफ हैवन बनी हुई है।





राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 260 रुपये की तेजी के साथ 34,380 रुपये और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 260 रुपये की तेजी के साथ 34,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं गिन्नी सोने की कीमत 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। कारोबारियों के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में यह तेजी देखी गई है। उधर चांदी में आज 150 रुपये की तेजी देखी गई। इसके भाव आज 38,650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी में 349 रुपये का उछाल आया। यह अब 37,348 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।






    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl