Kumbh 2019

पंजाब के अमृतसर में रात लोगों को धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबरें

Medhaj News 15 Mar 19 , 06:01:39 India

पाकिस्‍तान से सटे पंजाब के अमृतसर में गुरुवार रात लोगों को धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबरें शुक्रवार सुबह आईं | कुछ लोगों के मुताबिक गुरुवार देर रात 1:30 बजे तेज धमाकों की आवाज सुनाई दीं | पुलिस ने ऐसे किसी भी धमाके से इनकार किया | लेकिन अब इन धमाकों जैसी आवाज का असल कारण सामने आ गया है | एएनआई ने सूत्रों के मुताबिक कहा है कि गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना ने पंजाब और जम्‍मू में अपने लड़ाकू विमानों के जरिये किसी भी हालात से निपटने के लिए अभ्‍यास उड़ानें भरी थीं | इस अभ्‍यास के दौरान बड़ी संख्‍या में लड़ाकू विमानों ने अमृतसर समेत अन्‍य स्‍थानों के ऊपर सुपरसोनिक स्‍पीड में उड़ान भरी थी | माना जा रहा है कि इसी सुपरसोनिक स्‍पीड के कारण ही लोगों को धमाके जैसी आवाजें सुनाई दीं | वहीं पुलिस ने धमाके जैसी किसी भी घटना से इनकार किया है | एडीसीपी जगजीत सिंह वालिया ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह किसी भी तरह के सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें | अमृतसर के कुछ लोगों का कहना है कि यह धमाके विमान के गुजरने के कारण हुए थे | ऐसा भी बताया जा रहा है कि धमाके इतने जोरदार थे कि इनकी आवाज सिर्फ अमृतसर शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी सुनाई दी | शहर में कई जगह पुलिस ने लोगों को समझा कर घरों को भेजा | इसी बीच पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव और डीसी शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने बताया कि अभी तक उन्हें धमाके कहां पर हुए हैं इसकी जानकारी नहीं मिली है | जांच की जा रही है | उन्होंने लोगों से अपील की वह किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?