Kumbh 2019

मुंबई फुटओवर ब्रिज गिरा, घायलों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है, जिनमें 2 गंभीर रूप से घायल

Medhaj News 15 Mar 19 , 06:01:39 India

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास एक फुट ओवर ब्रिज गुरुवार को ढह गया। घटना टाइम्स ऑफ इंडिया की इमारत और अंजुमन इस्लाम कॉलेज के पास हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। घायल व्यक्तियों को अस्पतालों में स्थानांतरित किया जा रहा है। यातायात प्रभावित हुआ। इस इलाके का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। मौके पर कई अधिकारी मौजूद हैं। हादसा गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ। जिस वक्त यह घटना हुई पीक आवर होने के कारण पुल के नीचे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ब्रिज के मलबे में कई लोग दब गए और यहां मौजूद कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। दूसरी ओर मौके पर पहुंची एनडीआरएफ, रेलवे और मुंबई पुलिस की टीमों ने तत्काल घायलों को सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल और गोकुलदास तेजपाल अस्पताल में पहुंचाया। यहां इलाज शुरू कराने के बाद 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोगों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।



बीजेपी विधायक राज पुरोहित ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसा नहीं होना चाहिए था, ऑडिटिंग में इस ब्रिज को सर्टिफिकेट देने वाले इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए घायलों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है, जिनमें 2 गंभीर रूप से घायल हैं- मुंबई पुलिस



महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा - मुंबई में टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग के पास हुए फुटओवर ब्रिज के एक हिस्सा गिरने की खबर से बहुत दुखी हूं, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस हादसे पर दुख जताया है, उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर रेलवे बीएमसी की मदद कर रहा है, मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है| सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की. घायलों के इलाज का खर्च भी राज्‍य सरकार ही वहन करेगी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?