Kumbh 2019

मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के लिए प्रचार करेंगी मायावती, लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी

Medhaj News 15 Mar 19 , 06:01:39 India

कुछ दिन पहले इस बात की बड़ी चर्चा था कि बहिन जी यानी मायावती भी इस बार चुनाव लड़ेंगी | समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के बाद तो ये तय माना जा रहा था | मायावती के लिए अंबेडकरनगर से लेकर बिजनौर तक के जातीय आँकड़े जुटाए गए थे | लेकिन हमें ये जानकारी मिली है कि वे इस बार भी चुनाव नहीं लड़ेंगी | बीएसपी के टॉप नेताओं की बैठक में पार्टी सुप्रीमो ने अपना ये फ़ैसला भी सुना दिया है | मायावती लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी | वे सिर्फ़ समाजवादी पार्टी और बीएसपी उम्मीदवारों के लिए देश भर में प्रचार करेंगी |





अखिलेश यादव और चौधरी अजीत सिंह के साथ वे साझा चुनावी सभायें भी करेंगी | मायावती ने अपने कट्टर विरोधी मुलायम सिंह यादव के लिए मैनपुरी में रैली करने का मन बनाया है | मायावती चुनाव तो नहीं लड़ेंगी लेकिन देश भर में धुँआधार प्रचार करेंगी | कश्मीर से लेकर कर्नाटक तक. अकेले यूपी में ही मायावती की तैयारी 39 चुनावी सभायें करने की है | जानकारी के मुताबिक़ वे प्रचार की शुरूआत नागपुर से करेंगी | बाबा साहेब अंबेडकर ने यहीं बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?