नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
सिद्धू ने ट्विटर अपने इस्तीफे को सार्वजनिक करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने 10 जुलाई को ही अपना इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इसका खुलासा आज किया है | उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा है | बता दें बीते शनिवार को कैबिनेट मंत्री ब्रम्हा मोहिंद्रा ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी सिद्धू से अपील की थी, कि वह ऊर्जा मंत्रालय का प्रभार संभाल लें, लेकिन CM कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज सिद्धू ने पद संभालने के बजाय इस्तीफा देना सही समझा और राहुल गांधी से मिलकर अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया |
बता दें मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच मनमुटाव चला आ रहा था, लोकसभा चुनाव में भी CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस को अच्छी संख्या में सीट न मिलने का ठीकरा नवजोत सिंह सिद्धू पर ही फोड़ दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच तल्खी और भी ज्यादा बढ़ गई थी | वहीं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कैबिनेट सहयोगी नवजोत सिंह सिद्धू से मतभेद के बीच शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल से मिले थे | पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी थी कि सिद्धू इस माह की शुरुआत में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी एवं अहमद पटेल से भी मिले थे | पटेल को अमरिंदर और सिद्धू के बीच मतभेद दूर कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, ऐसे में सिद्धू का इस्तीफा पंजाब कांग्रेस की आंतरिक कलह का सीधा उदाहरण है |


