Headline


सपा ने एक को छोड़ समस्त विधानसभा क्षेत्रों की कमेटियां की भंग

Medhaj News 24 Aug 19 , 06:01:39 India

लोकसभा चुनाव के बाद बसपा ने भी समाजवादी पार्टी से अपना गठबंधन तोड़ लिया। इसके बाद समाजवादी पार्टी अलग-थलग पड़ गई थी। अब अखिलेश अपनी पार्टी का नए सिरे पुनर्गठन कर उपचुनाव और विधानसभा चुनावों की तैयारी करेंगे। लोकसभा चुनाव में केवल पांच सीटों तक ही सिमट गई समाजवादी पार्टी ने चुनाव के बाद यह बड़ा कदम उठाया है। समाजवादी पार्टी के चारों युवा संगठनों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी भी इसके राष्ट्रीय अध्यक्षों सहित भंग कर दी गई है। इसके अतिरिक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी युवा संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों सहित उनकी कार्यकारिणी भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सभी जिला/महानगर कार्यकारिणी इसके अध्यक्षों सहित भंग कर दिया है। समस्त विधानसभा क्षेत्रों की कमेटियां, विधानसभा अध्यक्षों सहित तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। अखिलेश ने पार्टी के हर मोर्चे, प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय से लेकर जिला कार्यकारिणी को भंग करने के बाद इसकी सूचना पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को दे दी है।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl