Headline


भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दौरान मंदिर में बड़ा हादसा

Medhaj News 23 Aug 19 , 06:01:39 India

पश्चिम बंगाल के उत्‍तर 24 परगना में भगवान श्रीकृष्‍ण के जन्‍मोत्‍सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया | यहां के लोकनाथ मंदिर में जन्‍माष्‍टमी के समारोह के दौरान भगदड़ मच गई | इसमें 4 लोगों की मौत हो गई | साथ ही 27 लोग घायल हो गए | यह भगदड़ मंदिर की बाउंड्रीवॉल श्रद्धालुओं पर गिरने के बाद मची | दरअसल सुबह बारिश से बचने के लिए लोग इसी बाउंड्रीवॉल की आड़ में खड़े थे | घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया जा रहा है | हादसे में घायल लोगों को बशीरहाट अस्‍पताल, नेशनल मेडिकल कॉलेज और एसएसकेएम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है |





दूसरी ओर घायलों के परिजनों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से मंदिर में व्‍यवस्‍थाओं को लेकर लापरवाही की गई थी | हादसे के बाद मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने दो अस्‍पताल पहुंचकर घायलों के हाल जाने | उन्‍होंने कहा कि यह अत्‍यंत दुखदायी है | इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं | मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है | मामूली रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl