लखनऊ: आज गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल समेत होंगे यह अहम् कार्यक्रम
राजधानी लखनऊ में बुधवार को गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) की रिहर्सल के साथ ही कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है। गणतंत्र दिवस परेड के रिहर्सल को देखते हुए राजधानी में आज यातायात बदला रहेगा। लिहाजा 22 व 24 जनवरी को पूर्वाभ्यास की वजह से हजरतगंज चौराहे के आस-पास की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। लिहाजा आज आने-जाने वाले लोग वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
गणतंत्र दिवस परेड रविन्द्रालय चारबाग से केकेसी तिराहा, छितवापुर चैकी, विकासदीप, महाराणा प्रताप चौराहा, बापू भवन (रायल होटल) होते हुए विधान सभा के सामने से हजरतगंज चौराहा होते हुए डीएम आवास की तरफ जाएगी। वहां से मेट्रो पुल नीचे से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से दाहिने एसबीआइ तिराहे से स्टेडियम के गेट नंबर 6 से प्रवेश कर समाप्त होगी।
आज होंगे ये इवेंट्स
सुबह 11 बजे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह, कॉलेज परिसर, अलीगंज
सुबह 11 बजे, रक्षा मंत्रलय की दो दिवसीय हथियारों की प्रदर्शनी का समापन, ओपन ग्राउंड, निकट रेस कोर्स, कैंट
दोपहर 12 बजे, परिवहन विभाग की ओर से राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, विश्वेश्वरैया हॉल, निकट राजभवन
दोपहर 12 बजे, शहीद हेमू कालाणी का बलिदान दिवस, बाबा ठाकुरदास इंटर कॉलेज, घसियारी मंडी कैसरबाग
दोपहर 12 बजे, लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की ओर से जीनियम इंटरनेशनल द अनुअल फेस्ट, स्कूल परिसर, विनम्र खंड, गोमती नगर


