कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के पिता का निधन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) के पिता शमशेर सुरजेवाला (Shamsher Surjewala) का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है | शमशेर सुरजेवाला ने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली | वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे | वह पिछले तीन दिनों से एम्स दिल्ली में दाखिल थे और वहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली | नरवाना ने दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा | शमशेर सिंह सुरजेवाला हरियाणा की पहली कैबिनेट में मंत्री थे | शमशेर सिंह ने पांच बार विधानसभा का चुनाव जीता है | वहीं, 1992 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी जीता था | वह पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे | चार बार राज्य सरकार में मंत्री रहे | शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन का समाचार सुनते ही राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के लोग अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए हैं।
नेताओं ने कहा कि शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन से उन्होंंने एक सुलझा हुआ राजनेता खो दिया है। उनके समर्थक सभी दलों में थे। वह मृदुभाषी व मिलनसार स्वभाव के थे। एक बार वह राज्यसभा सदस्य भी रह चुके थे। शमशेर सिंह सुरजेवाला कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते थे। वह कृषि मंत्री भी रह चुके थे। कैथल से वर्ष 2005 से 2009 तक विधायक रहे शमशेर सिंह सुरजेवाला हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। कैथल के विधायक रहते हुए उन्होंने काफी विकास कार्य करवाए। शमशेर सुरजेवाला बेबाक व स्पष्ट बात करने के धनी थी। जो कहते थे वे करके दिखाते थे। 2009 के बाद उन्होंने अपने बेटे रणदीप सिंह सुरजेवाला के लिए कैथल विधानसभा सीट छोड़ दी थी। 2009 के विधानसभा चुनाव में यहां से रणदीप सिंह सुरजेवाला विधायक बने थे।


