घोड़े पर एक पुलिसकर्मी, जमीन पर मौजूद 30 जवानों के बराबर-गृह मंत्री अनिल देशमुख
महाराष्ट्र (Maharashtra) के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने रविवार को कहा कि इस साल शिवाजी पार्क (Shiva Ji Park) में गणतंत्र दिवस (Republic day 2020) की परेड के बाद मुंबई (Mumbai) को यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए माउंटेड पुलिस यूनिट (Mounted Police Unit) मिलेगी | इस टुकड़ी में जवानों को घोड़ों के साथ ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा | देशमुख ने कहा कि यह पुलिस इकाई महानगर की सड़कों पर गश्त करेगी | साल 1932 में बढ़ते वाहनों के कारण बंद यह यूनिट बंद हो गई थी | उन्होंने कहा कि आज मुंबई पुलिस के पास आधुनिक जीप और मोटरसाइकिल हैं |
लेकिन भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त के लिए एक माउंटेड यूनिट उपयोगी होगी | ऐसे में आजादी के बाद पहली बार मुंबई में पुलिस यूनिट लगाई जाएगी | देशमुख ने कहा कि त्योहारों और मार्च के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए यूनिट में घोड़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है | समुद्र तटों पर भी अच्छी नजर रख सकते हैं | देशमुख ने दावा किया कि 'घोड़े पर एक पुलिसकर्मी, जमीन पर मौजूद 30 जवानों के बराबर है | उन्होंने कहा कि यूनिट को पुणे और नागपुर जैसे शहरों में भी लागू कर सकते हैं | अगले छह महीने के भीतर यूनिट में एक सब-इंस्पेक्टर के अलावा 30 घोड़े, एक सहायक PSI, चार हवलदार और 32 कांस्टेबल शामिल होंगे | देशमुख ने बताया कि 'फिलहाल 13 घोड़े खरीदे गए हैं और बाकी अगले छह महीनों में खरीदे जाएंगे | मरोल में 2.5 एकड़ पर अस्तबल बनाया जाएगा |


