Headline


यूपी: मदरसे से बड़ी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

Medhaj News 11 Jul 19 , 06:01:39 India

पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले में पुलिस ने एक मदरसे और एक मकान में छापा मारकर अवैध हथियारों के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें एक मदरसा संचालक भी शामिल है। इन लोगों के पास से एक पिस्तौल, दो मैग्जीन, चार तमंचे और 24 कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। बिजनौर के सीओ कृपा शंकर कनौजिया के मुताबिक पुलिस को मदरसे में बाहरी लोगों की आवाजाही की जानकारी मिली थी।





इस सूचना के आधार पर जांच के बाद पुलिस ने मदरसे पर छापा मारा, जहां से अवैध हथियार मिले। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहम्मद साजिद, फहीम अहमद, जफर इस्लाम, सिकंदर अली, मोहम्मद शाहिद और अजीजुर्रहमान को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने बताया कि अवैध हथियारों को मदरसे में कमरे में रखी सेफ में दवाइयों के डिब्बों रखा गया था, जिसे छापेमारी के दौरान बरामद किया गया।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया