प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन की यात्रा पर गुजरात पहुंच गए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन की यात्रा पर अपने गृहनगर गुजरात पहुंच गए हैं | दोनों अहमदाबाद एयरपोर्ट से बीजेपी के पुराने दफ्तर जाएंगे | सूरत में हुए आग हादसे के कारण पीएम और अध्यक्ष के सभी कार्यक्रम सादगीपूर्ण तरीके से मनाए जाएंगे | उस हादसे में 22 छात्रों की मौत हो गई थी | बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी गुजरात की यात्रा पर अहमदाबाद पहुंच गए हैं | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और राज्यमंत्री नितिन पटेल ने किया |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को अपनी मां हीराबेन से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे | अहमदाबाद में वह एक रैली को संबोधित करेंगे | हालांकि सूरत में आग हादसे के कारण उनके ज्यादातर कार्यक्रमों को सादगीपूर्ण कर दिया गया है | प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद पहुंचने के बाद सरदार पटेल की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए | अहमदाबाद में जगह जगह सैकड़ों की संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता और लोग सड़क के किनारे पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए खड़े थे | लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला गुजरात दौरा है | वह अहमदाबाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे | इसके बाद वह अपनी मां हीराबेन से मिलने के लिए गांधी नगर जाएंगे | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अहमदाबाद में ही रुकेंगे |























