Kumbh 2019

उल्टा प्रभाव डालते है घर में लगे ये पौधे .........आज ही हटाएं

medhaj news 7 Feb 18 , 06:01:38 Ajab Gajab

अक्सर लोग अपने घर की छत या गार्डन में पौधे लगाने का शौक रखते ,चाहे वो किसी भी तरह के पौधे हो | घर और गार्डन को सुन्दर बनाने के चक्कर में वे भूल जाते कौन सा पौधा नुकसान दायक है और कौन सा लाभदायक | लेकिन आज हम आपको बतायेंगे की किस प्रकार के पौधों को घर में लगाने से उल्टा प्रभाव पड़ता | वास्तुशास्त्र में एेसे कई पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है, जिससे घर के दोष को खत्म करने में सहायता होती है। लेकिन इन्हीं पौधों को यदि गलत दिशा में रख दिया जाए तो इनका उल्टा प्रभाव पढ़ने लगता है। इसलिए बहुत जरूरी होता है कि घर आदि किसी भी जगह पर पौधों को लगाने से पहले सही दिशा निर्धारित कर लेनी चाहिए।



ये पौधे डालते है उल्टा प्रभाव



बरगद का पेड़



बरगद और पीपल के पेड़ को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। परंतु इस पेड़ को कभी घर के भीतर नहीं लगाना चाहिए। इससे अशुभ फल प्राप्त होते हैं। इसलिए इसे हमेशा मंदिरों में ही लगा पाया जाता है।



तुलसी को लगाये इस दिशा में



तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, घर के दक्षिणी भाग में लगा हुआ तुलसी का पौधा फायदे के बदले नुकसान का कारण बन सकता है।



लम्बे पौधों को लगाये यहाँ



ऊंचे पौधों को घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। ऐसी जगह जहां इन्हें सूरज की भरपूर रोशनी मिले और ध्यान रखें कि ये पौधे घर में रहने वालों के रास्ता में न आएं।



छोटे पौधों को लगाये यहाँ



छोटे साइज के पौधों को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना बेहतर होता है। वहीं, इन्हें उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने पर अशुभ फल प्राप्त होते हैं।



इन पौधों के लगाने से बचे



दूधिया पेड़-पौधों को घर के आंगन में लगाने से बचना चाहिए। इनके घर में होने से परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।



बालकनी में लगाये इन पौधों को



लताओँ वाले पौधों को घर के मुख्य द्वार पर या बालकनी में लगा सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बेल वहां की दीवार से ऊंची न चली जाएं। बेल बड़ी हो जाने पर उसे दूसरी दिशा में घुमा दें।



ये पौधे माने जाते है शुभ



कुछ ऐसे पौधे और पेड़ हैं जिन्हें घर के आंगन में लगाना शुभ फल देता है, जैसे अनार, दालचीनी, नारियल, अशोक, गुलाब, बकुल, चमेली, केसर और चंपा। ध्यान रखें इन पेड़-पौधों को आंगन के अलावा कहीं और न लगाएं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"

    • ख़ामोशी