Kumbh 2019

आज है World Water Day ,जानिये इससे जुड़ी कुछ बातें

medhaj news 22 Mar 18 , 06:01:38 Ajab Gajab

पानी हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है। इसके बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते इसीलिए हर साल 22 मार्च को पानी की उपयोगिता और इसे बचाने की जरूरत की ओर ध्यान आकर्षित करने के वर्ल्ड वॉटर डे के रूप में मनाया जाता है। पानी हाइड्रोजन और ऑक्सीजन, दो एलीमेंट्स से मिलकर बना होता है और यह सॉलिड, लिक्विड और गैस तीनों अवस्थाओं में पाया जाता है। शुद्ध पानी में कोई महक या टेस्ट नहीं होता और इसका पीएच लगभग 7 होता है।पानी की ज्यादा मात्रा जल्दी-जल्दी पीने से आपको नशा हो सकता है। इसकी वजह यह है कि पानी से ब्लड का सोडियम लेवल डाल्यूट हो जाता है, ऐसे मेंं ज्यादा पानी दिमाग का बैलेंस गड़बड़ कर सकता है। इससे काफी हद तक वैसे लक्षण दिखाई देते हैं जैसे ऐल्कॉहॉल से।एक जानकारी के मुताबिक टॉइलट फ्लश करने में करीब 8 लीटर पानी का इस्तेमाल होता है।आपको जानकर हैरानी होगी कि आप जो एक कप कॉफी पीते हैं, उसके लिए कॉफी बीन उगाने में करीब 200 लीटर पानी इस्तेमाल हो जाता है।एक नज़र दुनिया के ताजा हालातों की भी जान लेनी चाहिए। दक्षिण अफ्रीका की खूबसूरत राजधानी केपटाउन में आपूर्ति के लिए पानी ही नहीं बचा है मतलब 40 लाख लोग जलसंकट की चपेट में हैं। अब प्रति व्यक्ति मात्र 25 लीटर पानी देना संभव है और वितरण के लिए सेना और पुलिस तैयार की जा रही है। खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात 8800 किमी दूर अंटार्कटिका से समुद्र के रास्ते एक हिमखंड खींचकर लाने की कोशिश कर रहा है। यह हिमखंड पांच साल तक लोगों की प्यास बुझाएगा। यह वह देश है जहां 100 एमएम से कम बारिश होती है। दुनिया में 1.1 अरब आबादी को आज भी साफ पानी नसीब नहीं होता तथा 2.7 अरब लोगों को कम से कम एक महीना पानी की कमी से जूझना पड़ता है और तय है कि 2025 तक दुनिया की दो-तिहाई आबादी पानी के संकट में फंसी होगी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?