Rose Day Special :जानिए किसे दे इस रंग के गुलाब .......
वैलंटाइंस वीक की शुरुआत आज से हो रही है। इस हफ्ते का पहला दिन रोज डे के नाम से जाना जाता है। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को गुलाब देते हैं। गुलाब एक ऐसा फूल है जिसे प्रेम प्रदर्शित करने के लिए प्राचीन काल से इस्तेमाल किया जाता है। इस फूल की सुगंध और इसकी बनावट, आकार प्रकार सभी को आकर्षित करती है। वैसे भी हमारे जीवन में फूलों का काफी महत्व है। फूल कुदरत की ऐसी रचना है जिसकी खुशबू से हमारे घर की नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। फूलों की खुशबू मन को शांति देती है।
आइये जाने किसको दे इस रंग के गुलाब
लाल गुलाब: सुर्ख लाल रंग का गुलाब प्यार, चाहत और इच्छाओं का प्रतीक है | आप अपने हमदम को लाल गुलाब देकर अपना प्यार जता सकते हैं |
सफेद गुलाब: सफेद रंग का गुलाब पवित्रता, सादगी और मासूमियत का प्रतीक है | अगर आप किसी को सॉरी बोलना चाहते हैं तो रोज़ डे के दिन उन्हें सफेद गुलाब देकर मना लीजिए |
पीला गुलाब: पीले रंग का गुलाब दोस्ती का प्रतीक है. इसे नई शुरुआत का भी प्रतीक माना जाता है. अगर रोज़ डे पर आप अपने किसी दोस्त को गुलाब देना चाहते हैं तो उन्हें पीले रंग का गुलाब दीजिए |
गुलाबी गुलाब: गुलाबी रंग का गुलाब आभार को दर्शाता है | अगर आप रोज़ डे के दिन किसी को थैंक्यू बोलना चाहते हैं तो उन्हें पिंक कलर का गुलाब दीजिए |
ऑरेंज गुलाब: ऑरेंज रंग का गुलाब दोस्ती और प्यार के बीच एक पुल की तरह काम करता है. यही नहीं ऑरेंज गुलाब ऊर्जा, जुनून और इच्छाओं का प्रतीक भी है | अगर आप किसी को दोस्त से ज्यादा मानते हैं और उसे अपनी लव लाइफ का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो उसे ऑरेंज गुलाब दे सकते हैं |
लैवेंडर गुलाब: हालांकि लैवेंडर गुलाब ज्यादा कॉमन नहीं है लेकिन यह आकर्षण का प्रतीक है | अगर आपको किसी से पहली नजर में प्यार हो गया है तो उसे लैवेंडर गुलाब देकर आप इज़हार-ए-मोहब्बत कर सकते हैं |
माँ दुर्गा को भी पसंद लाल फूल
मां दुर्गा को लाल गुलाब या लाल अड़हुल (गुड़हल) के फूलों की माला चढ़ाएं तो वह काफी प्रसन्न होती हैं। मां काली को अड़हुल का फूल बहुत पसंद है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इन्हें यदि 108 लाल अड़हुल के फूल अर्पित करें तो आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। साथ ही मां गौरी को सफेद कमल, बेला, चंपा और लाल रंग के फूल चढ़ाए जा सकते हैं। उन्हें वे सभी फूल पसंद हैं जो भगवान शंकर को पसंद है। लिहाजा पूजा पाठ के दौरान इन फूलों का प्रयोग श्रेयस्कर होता है।







