Headline



नागरिकता कानून पर केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारियों से सुझाव मांगे

Medhaj News 20 Dec 19 , 06:01:39 Governance

नागरिकता कानून पर पूरे देश में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदर्शनकारियों से सुझाव मांगे हैं | प्रदर्शनकारियों के सुझाव पर सरकार विचार करेगी | नागरिकता कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में आज भी प्रदर्शन हुए | उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, फैजाबाद समेत कई शहरों से हिंसक प्रदर्शन की खबरें हैं | जुमे की नमाज के बाद लोग सड़कों पर उतरे और CAA का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की | फिरोजाबाद (Firozabad) में CAA का जबरदस्त विरोध हुआ | प्रदर्शनकारियों ने यहां कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया | प्रदर्शनकारियों द्वारा करीब आधा दर्जन मोटर साइकिलों में आग लगा दी गई | नागरिक संशोधन कानून और NRC के विरोध में दिल्ली के जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक प्रदर्शन जारी है | जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ के बाद मार्च निकला | पुलिस की ओर से सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए अए हैं |

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली के कुछ इलाकों में फ्लैग मार्च किया | पुलिस सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रख रही है | आज इंडिया गेट और उसके आस पास दिल्ली पुलिस की एडिशनल फोर्स भी लगाई गई है | दिल्ली में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आज गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन किया | प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने की..पुलिस ने सभी कार्यकर्तओं गिरफ्तार कर लिया | दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है | नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के 14 थानों में से 12 में धारा 144 लगाई गई है | हैदराबाद में नागरिकता कानून के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। चारमीनार के पास लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है और नागरिकता कानून वापस लेने की मांग की |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन