वर्ल्ड बैंक के प्रमुख जनवरी के आखिर में देंगे इस्तीफा
Medhaj News 8 Jan 19,22:58:13 World
वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. अचानक लिए गए इस फैसले से हर कोई हैरान है | सोमवार को ऐलान किया कि वह जनवरी के आखिर में इस्तीफा दे देंगे। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद 189 देशों का यह बैंक अस्तित्व में आया। तब से आज तक इसके सारे प्रमुख अमेरिकी ही रहे हैं। किम के जाने से अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को इस पोस्ट पर अपनी पसंद के व्यक्ति को नामित करने का मौका मिल जाएगा।

किम एक फरवरी को यह पद छोड़ रहे हैं | किम (59) निजी कंपनी से जुड़ेंगे और विकासशील देशों के बुयिनादी ढांचागत निवेश पर ध्यान केंद्रित करेंगे | किम ने सोमवार को अपने फैसले का ऐलान करते हुए ट्वीट कर कहा - इस बेहतरीन संस्थान के समर्पित स्टाफ का नेतृत्व करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात रही |





