Kumbh 2019

अमेरिका ने चीन को चेताते हुए ताइवान के बारे में क्या कहा, जाने यहाँ

Medhaj News 11 Jan 19,16:48:32 World

चीन-ताइवान मतभेदों का कोई भी हल शांतिपूर्ण और दोनों पक्षों के लोगों की इच्छा के आधार पर होना चाहिए। अमेरिका ने चीन से ताइवान पर दबाव नहीं डालने और दोनों पक्षों के बीच मतभेदों के शांतिपूर्ण हल के लिए ताइवान सरकार के साथ संवाद फिर से शुरू करने का आग्रह किया। ताइवान में वस्तुत: अमेरिकी दूतावास की तरह काम करने वाले मिशन की प्रवक्ता ने यहां गुरुवार को यह बात कही।



ताइवान स्थित अमेरिकन इंस्टीट्यूट ताइपे में एक तरह से अमेरिकी दूतावास है और यह 1979 से द्वीप पर वाशिंगटन के हितों का प्रतिनिधित्व करता आ रहा है। पिछले सप्ताह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा द्वीप के साथ एकीकरण हासिल करने के लिए सैन्य शक्ति के प्रयोग को खारिज नहीं करने के मद्देनजर कई अमेरिकी सीनेटर और सांसदों ने ताइवान का समर्थन किया था, जिसके बाद प्रवक्ता अमांडा मनसोर की यह प्रतिक्रिया आई है। 1979 में अमेरिका ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित करने के लिए ताइपे के साथ रिश्ते तोड़ दिए थे।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ