Kumbh 2019

तमिलनाडु में अनोखा वादा : चुनाव जीते तो हर घर को 10 लीटर मुफ्त शराब

Medhaj News 23 Mar 19,23:49:32 World

तमिलनाडु में बड़ी राजनीतिक पार्टियां मुफ्त चुनावी घोषणा करने से बचती नजर आ रहीं हैं, वहीं एक निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव जीतने के बाद मुफ्त शराब देने का वादा किया है | पेशे से टेलर 55 वर्षीय शेख दाऊद ने ऐलान किया है कि अगर वे चुनाव जीतते हैं तो अपने लोकसभा चुनाव में हर घर में 10 लीटर शराब मुफ्त देंगे | शेख दाऊद ने तीरूपुर लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल किया | शेख ने अपने चुनावी घोषणापत्र में 15 घोषणाएं की हैं | इस घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए बेहद खास जगह बनाई गई है | शेख दाऊद अपने चुनावी घोषणापत्र में कहते हैं, 'मेरे चुनावी घोषणापत्र के 15 हाइलाइट्स हैं, जिससे जनता को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा | घर की महिला मुखिया के लिए मैं सरकार की ओर से 25,000 रुपए प्रतिमाह की व्यवस्था करूंगा | मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा हूं कि लोग गलतियां करें | लेकिन मैं पुड्डुचेरी से शुद्ध ब्रांडी हर परिवार के लिए उपलब्ध कराऊंगा जिनका इस्तेमाल दवा की तरह हो सके | यह हर महीने दिया जाएगा |' हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी | हर लड़की को शादी के वक्त 10 सोने के सिक्के और 10 लाख कैश दिया जाएगा | घोषणापत्र किसानों के लिए शेख दाऊद ने वादा किया है कि जिले में में पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नहर की खुदाई कराई जाएगी, जिसे मेत्तूर डैम के जरिए तीरूपुर और सलेम जिला को कनेक्ट किया जाएगा |


    Comments

    • Medhaj News
      Updated - 2019-03-26 16:28:33
      Commented by :Asrar Alam

      पिला पिला के गिराना तो सब को आता है। मज़ा तो जब है कि गिरते को थाम ले साक़ी।


    • Load More

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?