केंद्रीय मंत्री के हेलिपैड के लिए क्रिकेट के सबसे बड़े रिकॉर्डधारी के साथ मुंबई पुलिस ने की मारपीट!

मेधज न्यूज़  |  Sports  |  18 Dec 16,15:29:15  |  
pranab.jpg

अक्सर आप सुनते होंगे कि पुलिस किसी को यूंहि उठाया और पीट दिया। लेकिन मुंबई पुलिस की लाठी ने एक ऐसा काम किया है, जिसने क्रिकेट जगत के साथ मानवता को जख्मी किया है। दरअसल मुंबई पुलिस ने एक पारी में 1009 रन बनाने वाले प्रणब धनावड़े और उसके पिता के साथ धक्का-मुक्की की है।

इसे भी पढ़े - INDvsENG: दमदार बल्लेबाजी! केएल राहुल से जड़ा शतक

एक पारी में 1009 रन बनाने वाले प्रणब जब सुभाष मैदान पर प्रेक्टिस करने गए तो देखा कि वहां एक हैलिपैड बनाया गया है। य़ह हैलिपैड केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के लिए बनाया गया है। हैलिपैड की देखरेख के लिए पुलिस भी तैनात थी। प्रणब हैलिपैड के पास पहुंचे और क्रिकेट पिच के पास बने हैलिपैड का विरोध करने लगे, जिसके बाद विवाद गहरा गया।

प्रणब पुलिस से उस दस्तावेज को दिखाने की मांग की, जिसमें क्रिकेट पिच के पास हैलिपैड बनाने का आदेश था। इसके बाद पुलिसवालों का गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद उन्होंने प्रणब को धक्का दिया।

इसे भी पढ़े - WBO टाइटलः चैंपियन विजेंद्र के पंच से ढेर हुआ बड़बोला फ्रांसिस चेका!

प्रणब के मुताबिक, पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। उसे और उसके पिता को घसीटकर थाने ले गई। खबर सुनते ही शिवसैनिक आगबबूला हो गएष उन्होंने थाने का घेराव कर लिया और आखिर प्रणब व उसके पिता को छुड़वाया।

बता दें, सुभाष मैदान पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर एक निजी कार्यक्रम में आने वाले थे।