INDvsENG: करूण नायर के रिकॉर्ड तिहरा शतक के दम पर टीम इंडिया ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर
चेन्नई में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन करूण नायर ने रिकॉर्ड तिहारा शतक लगाया। भारत की ओर से तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले विरेंद्र सहवाग ने तिहरा शतक लगाया था। करूण नायर ने 381 गेंदो पर शानदार खेल दिखाते हुए नाबाद 303 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 32 और 4 छक्के लगाए।
करूण नायर के तिहरा शतक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुश हैं। उन्होंने ट्विट कर नायर को बधाई दी।

इसे भी पढ़े - कानपुरः पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा। उनकी कही 20 अहम बातें! जरूर पढ़े
टीम इंडिया ने बनाया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
करूण नायर के तिहरे शतक और केएल राहुल के शानदार 199 रन की बदौलत टीम इंडिया ने अपने टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 759 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। इससे पहले टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर 6 विकेट पर 726 रन था।
करूण नायर ने अश्विन (67) के साथ 181 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा जडेजा (51) के साथ 138 रनों का साझेदारी कर टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड पर 282 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली है।
इसे भी पढ़े - जौनपुरः राहुल गांधी ने कहा –“मोदी से हमारी राजनीतिक लड़ाई”! मुर्दाबाद के नारे न लगाए कांग्रेसी
खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बनाए 12 रन
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। कप्तान कुक 3 और जेनिंग्स 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की पहली पारी के आधार पर अभी भी इंग्लैंड 260 रनों से पीछे है। अगर टीम इंडिया को यह मैच जीतना है तो उसके स्पिनर को जलवा दिखाना होगा और अंतिम दिन इंग्लिश बल्लेबाजों को जल्द समेटना होगा।
